Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

आगे चल रहे ट्रेलर में घुसी कार, महिला सहित 5 की मौत

चाकसू थाना अधिकारी मनोहर लाल मेघवाल के मुताबिक कार में सवार सभी लोग मध्य प्रदेश के निवासी थे और जयपुर की ओर आ रहे थे। हादसे में एक महिला समेत 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल एक युवक को अस्पताल ले जाया जा रहा था। लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।

14 Feb 2026

आगे चल रहे ट्रेलर में घुसी कार, महिला सहित 5 की मौत

जयपुर। चाकसू थाना इलाके में शनिवार सुबह सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। हादसा कोटा–जयपुर नेशनल हाईवे (एनएच-52) पर टिंगरिया मोड़ के पास हुआ। कार चालक को झपकी आने का अंदेशा है जिससे यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

चाकसू थाना अधिकारी मनोहर लाल मेघवाल के मुताबिक कार में सवार सभी लोग मध्य प्रदेश के निवासी थे और जयपुर की ओर आ रहे थे। हादसे में एक महिला समेत 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल एक युवक को अस्पताल ले जाया जा रहा था। लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर के बाद हाईवे पर अफरातफरी मच गई। दुर्घटना के कारण नेशनल हाईवे पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दुर्घटना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवाया और क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की सहायता से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण चालक को झपकी आना बताया जा रहा है, हालांकि अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। मृतकों की शिनाख्त और परिजनों को सूचना देने की कार्रवाई की जा रही है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आगे चल रहे ट्रेलर में घुसी कार, महिला सहित 5 की मौत
चाकसू थाना अधिकारी मनोहर लाल मेघवाल के मुताबिक कार में सवार सभी लोग मध्य प्रदेश के निवासी थे और जयपुर की ओर आ रहे थे। हादसे में एक महिला समेत 4 लोगों की मौके पर





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News